झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-    एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रान्तीय सम्मेलन एवं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा के 75वें जन्मदिन का अम्रत उत्सव के रूप में भोपाल के शहीद भवन एमएलए रेस्ट हाउस में एक फरवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये पत्रकारों को सम्मान से नवाजा गया। इस कड़ी में झाबुआ जिले से यूनियन के जिलाध्यक्ष जावेद खान, राजू धानक मुकेश भट्ट, निरंजन शर्मा ने 31 किलो की फूलमाला से कार्यक्रम के अतिथियों का और यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राष्ट्रीय एकता परिषद के अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गुगनानी, प्रांतीय महासचिव योगेन्द्र जोशी, जगदीश शुक्ला, मोइन खान, जगदीश हरदेनिया ने झाबुआ जिले के पत्रकार जावेद खान को यूनियन एव पत्रकारिता के क्षेत्र में सदैव तत्पर रहकर कर्मठ कार्यकरता के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने एव उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नेताजी सुभाषचंद्र बोस सम्मान से समानित किया गया। इस उपलक्ष्य में जिले के समस्त पत्रकारों ने ओर समाजसेवियों ने जावेद खान ढेरो बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *