पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर आशीष सक्सेना से कलेक्टर कक्ष में भेंट कर विधानसभा भ्रमण की जानकारी दी व अपने अनुभव बताए। विगत दिनों जिले के पत्रकारों का दल एक दिवसीय विधानसभा भ्रमण के लिए भोपाल गया था। वहां से लौटकर आए पत्रकारों ने कलेक्टर आशीष सक्सेना से भेंट की। कलेक्टर ने भ्रमण से लौटे सभी पत्रकारों से कुशलक्षेम पूेछी। पश्चात पत्रकारों ने विधानसभा की कार्रवाई का अवलोकन करने व विधानसभा भ्रमण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर अपने अनुभव बताए। चर्चा के दौरान कलेक्टर सक्सेना ने भी अपने भोपाल में पदस्थ रहने के दौरान विधानसभा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की व बताया कि पहले किस तरह से विधानसभा की कार्रवाई होती थी। आज विधानसभा भवन मे जो बड़ी बडी टीवी स्क्रीन लगी हे जिससे देखने लगता ही कौन प्रश्न कर रहा है व कौन मंत्री उस प्रश्न का जवाब दे रहा है। पहले केवल माइक व्यवस्था थी। उपस्थित पत्रकारों ने कलेक्टर सक्सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरीश यादव, अनिल श्रीवास्तव, नरेश प्रतापसिंह व शैलेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे। Post navigation सहकारी संस्थाओं में कडक़नाथ मुर्गीपालन को बढ़ावा देने के लिए तीन दिनी नेतृत्व विकास प्रशिक्षण संपन्न खरीदी केन्द्र पर लग रही है किसानों की जबर्दस्त भीड़, गेहूं फसल की बंपर आवक