झाबुआ। रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुवापाट में विगत दिनों पति ने अपनी ही पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद 18 वर्षीय पीडि़ता सविता अमलियार का एसएसजी अस्पताल बड़ौदा में इलाज चल रहा था। गंभीर रूप से जली महिला सविता ने मृत्यु पूर्व दिए अपने कथन में कहा था कि उसे उसके आरोपी पति धुजार अमलियार ने उसे केरोसिन छीटकर आग के हवाले कर दिया था। सविता की मौत होने पर रायपुरिया पुलिस ने आरोपी पति धुजार पर धारा 304-बी का मामला कायम कर लिया। Post navigation फांसी लगाकर की आत्महत्या एक वर्ष से नहीं हुई जिला पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक : भूरिया