अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान ” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट 

” फीगर अच्छा नहीं है कहकर पति – जेठ करते थे प्रताड़ित ; जहर खाकर जान देने को मजबूर हुई ” विवाहिता” ।

तेरा फिगर अच्छा नहीं है ओर कामकाज भी ठीक से नहीं आता है हम तो दूसरी शादी करेंगे ….यह शब्द एक साल से हर दिन सुन रही एक विवाहिता ने अंततः मानसिक रुप से प्रताड़ित होकर ” जहर खाकर अपनी जान दे दी थी । घटना विगत 2 नवंबर की है मगर पुलिस ने  लंबी जांच के बाद अब मामला दज॔ कर आरोपी पति ओर जेठ को गिरफ्तार कर आज कोट॔ मे पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है ।  अलीराजपुर जिले की ” आजादनगर” पुलिस ने आज ही विवाहिता के पति ओर जेठ के खिलाफ मामला लंबी जांच के बाद दज॔ किया है । जोबट के एसडीओपी ” आनंदसिंह ” ने बताया कि अलीराजपुर जिले के ” आजादनगर” थाने के ” बोरकुंडिया” गांव मे यह घटनाक्रम विगत 2 नवंबर को हुआ था । आनंदसिंह ने बताया कि विगत साल इस गांव के युवक ” डुंगरसिंह” पिता मकनसिंह ( 22 ) की शादी ” सारंगाबाई ( 20 ) निवासी ” महेंद्रा कोठार” से हुई थी । लेकिन शादी के बाद से पति ” डुंगरसिंह” अपनी पत्नी ” सारंगाबाई” के फिगर से खुश नहीं था ओर रोज उसे नयी पत्नी लाने यानी दूसरी शादी की धमकी देता था । पुलिस के अनुसार पति डुंगरसिंह” अपनी बीवी से इसलिए नाखुश था क्योकि  पत्नी का कद ” नाटा” था ओर उसकी शारीरिक बनावट उसे पसंद नहीं थी ओर परिवार मे सारंगाबाई अकेले अपने पति से ही प्रताड़ित नहीं थी बल्कि उसका जेठ ” रुमालसिंह” ( 30 ) भी उस पर काम ना करने ओर अपने भाई को खुश ना रख पाने का आरोप लगाता रहता था । पुलिस के अनुसार रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर विगत 2 नवंबर को उसने ” कीटनाशक ” पीकर अपनी जान दे दी थी । जांच के दोरान पडोसियो एवं मृतका के मां बाप के बयानों के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची थी कि ” पति को पत्नी ” का फिगर पसंद नहीं था इसलिए उसने लगातार पत्नी को प्रताड़ित किया ओर यही प्रताड़ना ने विवाहिता को सुसाइड के लिए प्रोत्साहित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *