झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन पतंजलि योग समिति के तत्वावधान तथा प्रशासनिक स्तर पर भव्यता के साथ स्थानीय दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया। योग महोत्सव में विधायक कलसिंह भाबर, अनिल शुक्ला एसडीएम दर्रो, एसडीओपी एनएस रावत, तहसीलदार डावर, सीएमओ शीतल जैन, बीआरसी दिलीप जोशी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एमसी गुप्ता के अतिरिक्त शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं ने भाग लिया। लेकिन आज के योग कार्यक्रम में लोगों की संख्या काफी कम रही है। नागरिकों के योग में भाग नहीं लेने से कार्यक्रम अवसर पर योग स्थान खाली दिखाई दिया। महोत्सव में सभी ने आकाशवाणी रेडियो प्रसारण के अनुसार स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यासो को सामूहिक स्वरूप में दोहराया। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के नीरज भट्ट, राजीव सोनी, लोकेन्द्र आचार्य, जगमोहनसिंह राठौर, गणपति बैरागी, इंदरमल जैन,र राजू धानक, माणकलाल लोढ़ा, श्रीकांत शुक्ला, महिला पतंजलि अध्यक्ष चंद्रपुष्पा राठौर एवं सदस्यों ने सहभागिता की। Post navigation मनोज उपाध्याय भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के प्रदेश सचिव मनोनीत प्रशांत उपाध्याय भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर क्षेत्र में उत्साह