सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी रामा ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम खरडूबड़ी में आज यहाँ के पटवारी रेखा बिलवाल एवं कोटवार कालू डामोर ने बाजार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है जिसके निपटने के लिए अपनों को सावधानी रखनी पडेगी जिसके लिए मुंह पर मास्क बांधकर रखे, सेनेटाइज का इस्तेमाल करे एवं साबुन से बार बार हाथ को धोए तथा सामाजिक दूरी बनाए रखे। वहीं बाजार में घुमकर दुकानदार को शासन की गाइडलाइन के बारे में बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर को 3 बजे तक ही दुकानों खुली रखना है और जिसके बाद दुकान बंद कर देना है अगर कोई दुकानदार 3 बजे के बाद दुकान खुली पाइ गया है तो जिसके उपर शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जिसका चालानी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्राम में सब्जी व कपड़े की दुकानें बंद करवाई। Post navigation युवा वैक्सीन लगवाने के साथ दूसरो को कर रहे हैं प्रोत्साहित केन्द्र में भाजपा के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने फल एवं मास्क वितरित कर मनाई खुशियां