झाबुआ लाइव डेस्क-

भारतीय जनता पार्टी मंडल पारा के अंतर्गत 7 केंद्र बनाए गए एवं सभी केंद्रों पर प्रधानमंत्री  मोदी के दूसरे कार्यकाल पूर्ण होने पर पंचायत आम्बा एंव पारा, रजला,रेहंदा,दौलतपुरा, खरडू ,कलमोड़ा आदि केंद्रों पर  मंडल अध्यक्ष  सज्जनसिंह अमलियार के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर फल एवं मास्क वितरण कर खुशी जाहिर की । सभी योजनाओं के बारे में बताया जैसे प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का विस्तार पूर्वक बताया जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रसूति सहायता योजना मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि संबल योजना कर्मकार मंडल आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।कार्यक्रम मे विशेष उपस्थित रहे पारा मंडल प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष  ओम  शर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री दिलीप डावर, महामंत्री अर्जुन बबेरिया , रोमी राज  सेन , किशन  पंचाल ,मोहन हिहोर, थानसिंह  डोडवा , रूमसिंह चौहान, अर्पित  भूरिया, मानसिंह  बारिया, राजेश  पारगी, सीजन  वसुनिया, जुवानसिंह  चौहान, उमेश  डामोर,रूपसिंह मेडा, सतिश अजनार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *