झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मप्र पटवारी संघ के आव्हान पर पेटलावद के पटवारियों ने भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार एएस कनेश को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया धार के कुक्षी में पटवारी निलेश चौहान के साथ जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल द्वारा की गई मारपीट के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर उसे पकड़ा जाए। जनपद अध्यक्ष ने बीपीएल सूची में गलत नाम जोडऩे के लिए दबाव बनाया था। इसलिए पटवारियों ने अब बीपीएल का कार्य नहीं करने की बात कहीं। साथ ही जनपद अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। इस मौके पर पटवारी संघ अध्यक्ष रामसिंह डामर, हिम्मतसिंह देवलिया, रामलाल भाबर, यश रामावत, ईश्वरलाल पाटीदार, राकेश डामेशा, वेलसिंह भूरिया, लालचंद बबेरिया, लक्ष्मीनारायण भाटी, दुलेसिंग सिंगाड, शंभुलाल सिनम, अनिता खराडी, रेखा मेड़ा, रजनी डावर, मुक्ता डामर, ऋषि जायसवाल, संजय अमलियार,जोहन मेडा आदि मौजूद थे। Post navigation जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर नलकूप खनन पर मशीन जब्त मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व