झाबुआ। कलेक्टर डॉक्टर अरूणा गुप्ता ने रविवार को कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सभी को दायित्व सौंपे। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सिलिकोसिस पीडि़त परिवारों के परिजनों को आर्थिक सहायता वितरित करवाने के लिए श्रमपदाधिकारी को निर्देशित किया। रोजगार अधिकारी को रोजगार पाने वाले हितग्राहियों को रोजगार संबंधित पत्र वितरित करवाने, आईआईटी एव जेईई परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करवाने कि व्यवस्था करवाने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया। टेंट व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं बैनर पोस्टर लगवाने की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपा। Post navigation पटवारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप की आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पहले किया अगुवा फिर गुजरात ले जाकर किया दुराचार