भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर झाबुआ जिले में मेघनगर के अति व्यस्ततम दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर मेघनगर रेलवे फाटक के समीप 574 /29 के बिजली पोल के समीप ट्रेन से कट जाने की वजह से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शनिवार सुबह 6:30 बजे मेघनगर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी एमएस मंडलोई को सूचना देकर बताया कि एक अज्ञात महिला ट्रेन से कट गई है ।जीआरपी पुलिस ने जवानों की मदद से महिला का शव जीआरपी थाने लेकर आए हैं जिसको की प्रथम शव परीक्षण के लिए मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है ) Post navigation भाजपा महिला मोर्चा ने तूफानी जनसंपर्क कर घर घर जाकर की गुमान सिंह डामोर को सांसद बनाने की अपील युवा नमो अगेन लिखे टी-शर्ट पहनकर पोलिंग बूथ पहुंचे, हुआ विवाद