आरीफ हुसैन,चन्द्रशेखर आज़ाद नगर एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जन्म जयंती के अवसर पर मण्डल चंद्रशेखऱ आज़ाद नगर (भाबरा) में भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोंटी डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर व मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर के नेतृत्व में आजाद स्मृति मंदिर परिसर में सोश्यल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर बैठक आयोजित की गई है बैठक में पंडित जी एवं अमर शहीद को नमन कर स्वास्थ केंद्र पर मरीजो को किए फल वितरण।बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ने करते हुए पंडित दीनदयालजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आज पंडित जी के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन के लिए समर्पण भाव से एकात्म मानववाद के सूत्रों को आत्मसात करते हुए शुचिता के साथ राष्ट्र को परम् वैभव तक लेजाने के लिए कार्य करने की बात कही और कहा कि अंत्योदय के बिना यह सम्भव नही है अतः हम सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को लेकर जाना ही होगा।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती व ओपीडी मरीजो को फल व बिस्किट का वितरण भी मण्डल की ओर से किया गया। इनकी रही उपस्थिति महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निधि बैस , महामंत्री हुजैफा असद, उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी , कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल , मंत्री विजय जैन , बंटी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए । Post navigation बिजली विभाग की मनमानी से जनता परेशान , दोनों दलो के नेता ख़ामोश सकल व्यापारी संघ का हुआ गठन नितिन शाह बनाए गए अध्यक्ष, तो निर्मल जयसवाल को बनाया गया सचिव