आजाद नगर भाबरा से आरीफ शेख की रिपोर्ट चंद्र शेखर आजाद नगर भाबरा क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बेहताश अघोषित बिजली काटी जा रही हैं। जिससे बरझर क्षेत्र में हाहाकर मचा हुआ है।आजाद नगर क्षेत्र के झीरण , देवली , सेजावाडा व बरझर क्षेत्र में बिजली विभाग अघोषित कटोती कर मनमानी पर उतर आया हे । जब मन चाहा तब अघोषित बिजली कटौती की जा रही हैं । जनता एक दिन की गर्मी से व रात में मच्छरों का हमला आमजनता बिजली की इस लुपाछुपी से अब खाशे परेशान हो चुके है । दोनो दलों के नेता ख़ामोश , बिजली विभाग के जिम्मेदार बेहाताश बिजली कटोती से जनता की परेशानी को लेकर जनप्रतिनिधि भी नजर अंदाज किये बेठे है । अघोषित कटोती को लेकर नेता भी खामोशी से जनता भी को टुकुर टुकुर देख रही हैं । परन्तु जनता कि परेशानीयो को लेकर आवाज उठाने से परहेज़ कर जनता को नज़र अंदाज़ किये हुये हैं। *छोटे उद्योग धंधे वाले हो रहे परेशान* बिजली विभाग की लापरवाही के चलते अघोषित बिजली कटौती के चलते आम जनता तो परेशान है परन्तु छोटे उद्योग धंधे जेसे आटा चक्की , वेलडीग मशीन , कपड़ा सिलाई मशीन , मिचीॅ मसाले मशीनें वाले हाथ पे हाथ धरे बैठे है। पहले ही तीन माह से कोरोनावायरस की मार झेल रही और अब बिजली कि मार के चलते उधोग धंधों पर खाशा असर पड़ रहा है। रोजी रोटी के लाले पड़ रहे हैं । हताश जनता जनपतिनिधियो की खामोशी पर भी अब प्रशन चिन्ह लगाने को मजबूर हो गई है। Post navigation प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूर्व विधायक डावर व जिलाध्यक्ष ठकराला ने मरीजों को वितरित किए फल-बिस्किट पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भाजपा मण्डल द्वारा हॉस्पिटल में मरीजों को किए फल वितरण