आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद

नगर में पहली बार सकल व्यापारी संगठन का गठन किया गया नगर के सभी व्यापारियों की सर्वसहमति से नितिन शाह को सकल व्यापारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया। तो सचिव के लिए निर्मल जायसवाल को चुना गया। कोषाध्यक्ष सन्तोष माली को व सह-सचिव अली असगर, गोपाल शोनी को बनाया गया। वहीं पर वरिष्ठ जनों को स-संरक्षण के लिए हाजी याकूब खत्री, योगेश जैन, सैफी पतासिया को जवाबदारी दी गई। साथ ही मीडिया प्रभारी यशवंत जैन, प्रचार प्रभारी चित्रांशु मोडिया अभिषेक गुप्ता, हनी गुप्ता को बनाया गया इसके अलावा सभी व्यापार क्षेत्र से एक-एक प्रतिनिधि को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन शाह ने बताया कि मुझे जो दायित्व दिया गया है उसे में बखूबी निभातेहुए तत्पर रहकर खरा उतरूंगा व हमेसा नगर के छोटे बड़े सभी वर्ग के व्यापारीयो को साथ लेकर चलूंगा चाहे वो किसी भी वर्ग का व्यापारी क्यों ना हो छोटा हो या बड़ा सकल व्यापारी संघ हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा वह सभी को साथ लेकर चलेगा। नगर के सभी व्यापारियों द्वारा बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *