भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आव्हान पर युवा मोर्चा झाबुआ द्वारा मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत झाबुआ ग्रामीण मंडल का आयोजन 2 चरणों में हुआ। प्रतियोगिता के तहत मंडल में आने वाली 37 पंचायतों की टीम ने भाग लिया। पिटोल में खेले गए कबड्डी के फाइनल मुकाबले में काकरादरा ने पिपलीपाड़ा को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, बहादुर हटिला, मांगीलाल भूरिया, सुरबान गुंडिया ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कलसिंह सिंगाड़ रहे उनको मंडल महामंत्री दिनेश मेवाड ने पुरस्कृत किया। विजेता टीम को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल द्वारा भी इनाम दिया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को आगे तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा द्वारा यह आयोजन किया गया। मंडल के बाद जिला स्तरीय आयोजन होगा, अच्छा प्रदर्शन करने वाले को सभांग, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय तक मौका देने का काम युवा मोर्चा करेगा। इस आयोजन में तानसिंह वसुनिया, अतुल चौहान, कार्तिक खतेडिया, नरेन्द्र भूरिया, देवेन्द्र मकवाना, धर्मेन्द्र, जसवंत, निलेश, विजयए, अंकित, धुमसिंह, रमेश, राकेश का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *