विजय मालवी,बड़ी खट्टाली जोबट जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली निवासी सह सचिव सावनसिंह डुडवे के निधन की जानकारी मिलने से बड़ी खट्टाली सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार कल 27 दिसम्बर दोपहर 3 बजे के करीब स्वास्थ्य ठीक नही होने से जिला अस्पताल अलीराजपुर में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनका उपचार जिला अस्पताल अलीराजपुर में चल रहा था। तभी रात्री 2 बजे के करीब पुनः स्वास्थ ज्यादा खराब होने से बड़ौदा हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बतादे की सह सचिव सावनसिंह डुडवे काफी संघर्षो से गुजरे है वे सदैव हसमुख, सवेंदनशील, सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी थे। पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी योजनाओं को ग्राम के लाभार्थियों को व अन्य समस्याओं को भी मौखिक रूप से आसानी से समझाते थे।जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शौक की लहर एवं क्षेत्र वासियो द्वारा सह सचिव सावनसिंह डुडवे के निधन पर शोक जताया जा रहा है। Post navigation नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल का निर्वाचन शून्य घोषित; सेना पटेल का बयान- राजनीतिक द्वेष के कारण की गई कार्यवाही … भव्य जन जागरण यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकाली गई