राज सरतालिया@पारा समीपस्थ ग्राम पिथनपुर में एक नवयुवक ने अपने ही घर मे पंखे से लटक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कोली ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकित पिता अनसिह डामोर 19 वर्ष निवासी ग्राम पिथनपुर ने गुरुवार की दोपहर को जब घर पर कोई नही था अकेले मे साडी का फंदा बना कर घर छत मे लगे पंखे से लटकर आत्म हत्या कर ली। बताया जाता हे कि कक्षा 12वी मे राजगढ जिला धार मे अध्ययनरत अंकित दो दिन पुर्व ही घर लोटा था व वापस एक दो दिन मे स्कुल जाने की तेयारी कर रहा था ।इसी को लेकर अंकित ने अपनी मां को कपडे घोने के लिए नदी पर भेज दिया । वही अंकित के पिता पारा मे हाटबाजार करने आए हुए थै। घर कोई नही था। खुद को अकेला पा कर अकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्म हत्या कि खबर जेसे ही अंकित के पिता अनसिह को पारा बजार मे मिली वो तत्काल पिथनपुर पहुचे व अंकित को पंखे से लटकते देखकर उसे नीचे उतारा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाद मे पुलिस को फोन पर सुचना दी आत्महत्या करने कि खबर पाकर चौकी प्रभारी रमेश कोली व सहायक निरिक्षक रमेश गेहलोत तत्काल घटना स्थल पद पहुचे व शव को सामुदायीक स्वस्थय केन्द्र पारा पर लाए , जहा पीएम करने के पश्चात शव को परिजनो को सोप दिया । आत्महत्या के कारण का पता नही चला। पुलिस ने 02 पर धारा 174 मे मर्ग कायम कर मामले को विवेचना मे ले लिया हैं। ) Post navigation प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ मुहिम का दूसरा दिन, शासकीय भवनों के साथ 25 दुकानों को जमींदोज मां सरस्वती के वरद पुत्र कमल किशोर जी नागर का हुआ मंगल प्रवेश