शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में आए दिन जाम लग रहा है। जाम के कारण लोगों को परेशानी आ रही है। लेकिन इसका निराकरण नहीं हो पा रहा। परेशानी इसलिए आ रही है क्योंकि सड़क के आसपास रहने वाले लोगों ने सड़क तक ओटले बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। करीब एक महीने पहले ग्राम पंचायत ने तहसीलदार हीरालाल अस्के निर्देश पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए थे। इसमें अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तहसीलदार पंचायत से नोटिस दिलवाकर कार्रवाई करना भूल गए या फिर कार्रवाई करना ही नहीं चाहते। परेशानी इतनी ज्यादा है कि सोंडवा जाने के दौरान कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी भी जाम में फंस चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। रोजाना जाम के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Post navigation बोरिंग की मोटर चुरा ले गए चोर कैबिनेट मंत्री ने आरसीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया