अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नोटबंदी से आम आदमी की परेशानी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई में अनियमितता, कम-वॉल्टेज, खपत से अधिक बिल राशि एवं रबी की फसल की सिंचाई के चलते बिजली विभाग द्वारा जिले के अनेक ग्रामों में लाइट काटने के विरोध स्वरूप आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरदारसिंह पटेल एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुलोचना रावत, कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा अलीराजपुर मुकेश पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा जोबट विशाल रावत, वरिष्ठ नेता सुमेरसिंह अजनार आदि ने 26 नवंबर शनिवार सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर अलीराजपुर मे जिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक आयेाजित की है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शमीऊद्दीन चंदेरी ने कहा कि सभी नेताओं ने समस्त प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, ब्लाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, सेवादल, सभी जिले के सांसद प्रतिनिधियों वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओ से इस आवश्यक बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *