भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल बेतूल अहमदाबाद हाईवे पर शाम 6 बजे दो ट्रकों में टक्कर हो गई जिससे दोनों ट्रक पलटी खा गई 1 एक ट्रक खाई में जा गिरा दूसरा रोड पर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। यह तो गनीमत रही कि उस वक्त कोई अन्य वाहन या राहगीर वहां से गुजर नहीं रहा था नहीं तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। ट्रक यूपी 78 बीटी 5644 हाईवे पर आगे चल रहा था वही नेशनल हाईवे रोड पर बने नाले के पास रोड दब जाने से असंतुलित होने के कारण कारण वहां पर दूसरे ट्रक ने पीछे से आगे वाले ट्रक को टक्कर मारी दी जिससे रोड के पास बनी खाई में जा गिरा, ट्रक में कॉटन के धागे के बक्से थे। वही दूसरा ट्रक एमपी 09 जीए 4244 रोड पर ही पलटी खा गया जिससे आवागमन के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोड का जाम खुलवाया। दूसरी तरफ से चालू करवाया अभी दोनों यथास्थिति में हाईवे पर पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ से आवागमन चालू हुआ यह हादसा यहां रोजाना होता है। रोड क्योंकि रोड निर्माण के ठेकेदार द्वारा इस प्रकार घटिया डामर किया गया कि रोड पर बने नाले के दोनों तरफ से और दब गया जिससे रोड असंतुलित हो गया इससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है Post navigation संजय उपाध्याय पत्रकार संघ के दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत दिलीप कुशवाह पुन: भाजपा में शामिल किए गए, अमरदीपसिंह मोर्य ने किया स्वागत