विपुल पंचाल, झाबुआ विगत कुछ माह पूर्व भाजपा से बर्खास्त किए गए पूर्व जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह की आज भाजपा में वापसी हो गई। झाबुआ स्थित पैलेस गार्डन में आज पार्टी के एक कार्यक्रम में झाबुआ जिले के धन संग्रह अभियान के प्रभारी अमरदीपसिंह मोर्य ने दिलीप कुशवाह को पुष्पमाला पहनाकर पुन: भाजपा में शामिल किया। भाजपा में पुन: शामिल होने पर कुशवाह के मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी। Post navigation पेटलावद ब्लास्ट की तीसरी बरसी : ब्लास्ट के जख्म से आज भी सिहर उठते पीडि़त कांग्रेस की सभा के बाद लौट रहे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बालक को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत