झाबुआ Live के लिए कालीदेवी से गोरव कटकानी की EXCLUSIVE रिपोर्ट झाबुआ से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 59 – इंदोर – अहमदाबाद पर कालीदेवी के समीप छापरी मे यातायात रोक दिया गया है दिलचस्प बात यह है कि यह जाम किसानों ने नहीं पुलिस के कारण हुआ है । एसपी झाबुआ महेशचंद्र जैन ने बताया कि धार जिले के मांगोद मे किसानों का आंदोलन चल रहा है इसलिए एहतियातन पुलिस ने नेशनल हाईवे ओर पारा – मोहनखेडा माग॔ पर यातायात पर रोक लगा दी है हालात धार मे सामान्य होते ही वाहनों को रवाना किया जायेगा । Post navigation रफ्तार से आ रहा टैंकर टर्न पर पलटा किसान आंदोलन के दोरान लगातार ड्यूटी पर तैनात पेटलावद एसडीओपी गश खाकर गिरे