हरीश राठौड़, पेटलावद आगामी 8 सितंबर शनिवार को नेशनल मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी लोक अदालत के संबंध में स्थानीय न्यायालय परिसर में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अभिभाषकों को संबोधित करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश सुनीलकुमार मालवीय द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण समझौते के आधार पर करने हेतु निर्दर्शित किया। इस अवसर पर न्यायाधीश संजय कटारे, सूर्यपालसिंह राठौर सहित समस्त अभिभाषक उपस्थित थे। जिन्होंने न्यायाधीश गण को पूरे सहयोग के लिये आश्वस्त किया। Post navigation मुख्यमंत्री चौहान 2250.70 करोड़ रुपए की लागत वाली 57 हजार 422 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का करेंगे भूमिपूजन 6 वर्ष पूर्व महिला-पुरुष को प्रेम प्रसंग का झूठा आरोप लगाकर नग्न अवस्था में गांव में घुमाने पर पांच-पांच वर्ष का कारावास