रायपुरिया @ लवेश स्वर्णकार 

रविवार को रायपुरिया में भाजपा के कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सांसद जीएस डामोर रायपुरिया पहुँचे। इस दौरान रायपुरिया के व्यापारी संगठन ने उनसे राष्ट्रीकृत बैंक खुलवाने के लिए मुलाकात की और एक ज्ञापन सांसद को सोपा । संगठन ने ज्ञापन के दौरान सांसद को बताया कि रायपुरिया में व्यापारियों की यह मांग विगत 10 वर्षो से है। व्यापारी संगठन के अध्यक्ष ने सांसद को बताया कि रायपुरिया में अब सब्जी अनाज कपास का बड़ी मात्रा में उत्पादन होने लगा है यहां पर अब तक कोई राष्ट्रीकृत बैंक नही है जिसके कारण किसानों और व्यापारियों को बड़े शहरों में जाना होता है। अगर यहाँ राष्ट्रीकृत बैंक खुल जाती है तो व्यापारियों और किसानों को ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा भी मिल जाएगी रायपुरिया में कुल लगभग 150 छोटे ग्राम आते ओर यह क्षेत्र अब विकासशील बन रहा है । ऐसे में राष्ट्ररीकृत बैंक खुल जाने से व्यापारिक जरूरते पूरी हो जाएगी। ज्ञापन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ,पूर्व विधायक निर्मला भूरिया पार्टी के अन्य नेता तथा व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमण लाल कोटडिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *