सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट
 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमंडल व दसाई में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर के नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर एवं नेत्र चिकित्सक सहायक ममता पाराशर के द्वारा 134 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 22 मरीजों का चयन मोतियाबिंद आपरेशन के लिए किया गया। 22 व्यक्तियों को आपरेशन के लिए चोथईराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया जहां पर इनका निशुल्क आपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। मरीजों के रहने, खाने व ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *