रितेश गुप्ता, थांदला नि: स्वार्थ श्याम सेवा परिवार द्वारा एवं खाटू श्याम भक्तों द्वारा श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नि-स्वार्थ श्याम सेवा परिवार के सदस्यो ने जानकारी देते हुए बताया की बीते 2 वर्षो से कोरोना काल मे बाबा श्याम के जन्मोत्सव का कोई आयोजन नहीं हो पाया, परंतु इस बार 14 नवम्बर को सभी श्याम प्रेमियों एवं नगर वासियों के सहयोग से बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनेगा । अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जावेगा। भजन संध्या 14 नवंबर को सांय 7 बजे से गवली मोहल्ला स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पर आयोजित की जावेगी। जिसमें आकर्षक श्रृंगार, अलौकिक दरबार, ज्योत दर्शन का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक संजय छाजेड़, सुवासरा, मनीष बैरागी थांदला, बंटी पंचाल लिमड़ी द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। नि:स्वार्थ श्याम सेवा परिवार समस्त श्याम प्रेमियों एवं नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। Post navigation अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में डॉ सीमा शाहजी सम्मानित मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिग पर बिरसा मुंडा जयंती मनाई