अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- जिला आयुष अधिकारी के निर्देशानुसार शासकीय आयुर्वेद औषधालय सेजगांव द्वारा ग्राम छोटी सेजगांव में नि:शुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर का आयोजन कर 90 रोगियों एवं 18 बच्चों का परीक्षण किया तथा आयुर्वेद औषधी का वितरण पीडि़तों को किया गया। शिविर में शासकीय आयुर्वेद औषधालय सेजगांव के डॉ. धनसिंह खरत द्वारा परीक्षण किया गया। शिविर में रति शर्मा (कम्पाउंडर) इडली भिंडे (एमएसकके) धनसिंह (दवासाज) सोनीबाई (पीटीएस) ग्राम के भेरूसिंह एवं रेमसिंह का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation बोरखड़ का ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा, वाइसीसी सोंडवा को हराया महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए सौंपा ज्ञापन