झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर के निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर लाभ पंचमी के अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया जिसमें नगर के सैकड़ो लोग उपस्थित थे। छप्पन भोग प्रसादी अवसर पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य यजमान दिनेश पोरवाल परिवार रहा तथा यज्ञाचार्य के रूप में पं.प्रफुल्ल शुक्ला ने कर्म संपन्न करवाया। इस मउके पर भगवान निलकंठ का दुग्धाभिषेक भी किया गया. जिसमें भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष राजू सतोगिया,शंकर राठौड़, दीपक राठौड़, विनोद सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित थे। पूर्णाहुति के अवसर पर भगवान की महाआरती की गई तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation प्रआर पर हमला करने वाले आरोपी को पकडऩे पर एसपी ने रखा इनाम 10 हजार नगर में धोखाधड़ी चरम पर : युवक हुआ रहस्यमय ढंग से गायब