झाबुआ लाइव डेस्क- विगत 20 अक्टूबर की शाम आरोपी दिलीप बारिया को पकडऩे गये प्रधान आरक्षक पर धारदार हथियार से जोरदार हमले से आरक्षक का हाथ कट गया। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग सतर्क एवं सावधान हो गया है। साथ ही विभाग के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रधान आरक्षक जगदीश मैरावत के द्वारा दबिश के दौरान आरोपी दिलीप बारिया ने हमला कर दिया था। जिसके बाद जगदीश का बडौदा के एक निजी हॉस्पीटल में ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस कप्तान महेशचंद्र जैन ने विभाग के सभी जवानों को संचेत रहने के निर्देश जारी किए। साथ ही आरोपी दिलीप बारिया निवासी भीमफलिया को आसपास के क्षेत्र में सख्ती से तलाश की जा रही है। विभाग ने तीन टीआई एवं एक एसडीओपी एवं बीस लोगो की टीम बनाई है जो इस ऑपरेशन में आरोपी की गहन तलाशी कर रही है, इसके साथ ही एसपी जैन ने आरोपी के पकडऩे पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। Post navigation व्यापारी बाजार में माल खरीदते पाए जाने पर अब होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर पुलिस आरक्षक को ट्रक ने रोंदा ; मोकै पर मोत