झाबुआ लाइव डेस्क ।।

20160113_154217

बीजेपी के लिऐ आज एक अजीबोगरीब दिन था । आज प्रदेश की बीजेपी सरकार के गृहमंत्री बाबूलाल गौर लाखो रुपये का खच॔ कर हेलीकॉप्टर से झाबुआ जिले के थादंला मे आये ओर विधानसभा चुनाव मे बीजेपी के खिलाफ बगावत कर बीजेपी को नुकसान पहुंचाने वाले निर्दलीय विधायक ” कलसिंह” के निजी खेल मेले के समापन सत्र मे शामिल हुऐ । इतना ही नही बीजेपी के सामने उस समय अजीब हालत उत्पन्न हो गयी जब गृहमंत्री ने निर्दलीय विधायक को जिताने की अपील तक कर डाली । मजेदार बात यह रही कि गृहमंत्री जब भाषण दे रहे थे तो उस मंच पर बीजेपी के वर्तमान एंव पूव॔ जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे । गौरतलब है कि थादंला के निर्दलीय विधायक कलसिह भाबर को अभी तक बीजेपी ने निकालने के बाद वापिस नही लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *