अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- जिले मे नगर पालिका चुनाव को लेकर सरगर्मी दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। नगर चुनाव मे अब समाजसेवी भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अलीराजपुर नगर पालिका चुनाव में समाजसेवी दीपक दीक्षित ने निर्दलीय वार्ड क्रमांक १४ से आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना फार्म रिटर्निंग आफिसर गणेश शंकर मिश्रा को प्रस्तुत किया। जैसे ही कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं को वार्ड क्रमांक 14 में दीपक दीक्षित के निर्दलीय फार्म भरने की खबर लगी तो दोनों प्रमुख दलों के बैठे बिठाए समीकरण को असमंजस मे ड़ाल दिया । Post navigation यात्री बस की ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत टिकट वितरण मे दोनो जिलाध्यक्षों की ज्यादा नही चली; 50/50 रहा प्रदश॔न