भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल पूर्व कांग्रेस विधायक एवं वर्तमान कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी जेवियर मेडा द्वारा बिना कोई चुनाव चिन्ह आवंटित होने के से पहले ही भारी जन समुदाय के साथ कल्याणपुरा, पिटोल-कुंदनपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया, जिससे जनता द्वारा उन्हें सम्मान एवं जन समर्थन दिया जा रहा है। जेवियर मेड़ा ने परिवार वाद राजनीति में खत्म करने के लिए कांग्रेस से बगावत की है। जेवियर मेडा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े होकर कांग्रेस के खिलाफ चुनावी रण में ताल ठोंक दी है। जेवियर मेडा के साथ जनपद सदस्य व पिटोल सरपंच कान्हा गुंडिया सहित झाबुआ विधानसभा के सैकड़ों पंचायतों के सरपंचों के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए एवं जगह-जगह जाकर जेवियर मेडा चुनाव में उनके पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीताकर आगामी विधानसभा में पहुंचाने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। Post navigation क्या इस CCTV फुटेज मे दिख रहे लोग ही है शराब मैनेजर के हत्यारे ; झाबुआ Live पर देखिए वारदात के बाद यह क्या कर रहे है हत्यारे प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रहा पलायन, मतदान बढ़ाने का लक्ष्य कैसे होगा पूरा…?