रितेश गुप्ता @ थांदला आज थांदला नगर में नई पहल की गई जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 15 अंबेडकर भवन में निराश्रित व्यक्तियों जिनके पास इस शरद ऋतु में आवास नहीं है एवं जो निराश्रित लोग नगर में खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनके लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ रेन बसेरे का शुभारंभ किया गया । इस रेन बसेरा में रहने वाले व्यक्तियों को पलंग , कंबल एवं पीने योग्य जल की सुविधाएं दी जाएगी । जो पूर्ण रुप से निशुल्क रहेगी यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति ऐसा नजर आता है तो आप उसे इस रेन बसेरा में आश्रय हेतु पहुंचा सकते हैं । शुक्रवार को इस रेन बसेरे का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल भाना, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भारत सिंह टाक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी, पार्षद रोहित बेरागी, पीटर बबेरिया, कादर शेख , मिंकू भाभर, स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठोर, दरोगा टिटिया देवदा, यशदीप अरोरा, धार्मिक आचार्य, प्रताप कामलिया, मगन भाभर, रवि भगोरा, रवि डागर आदि की उपस्थिति में हुआ । Post navigation जय माँ कवलका में शामिल 635 पैदल यात्रियों का काफिला पहुंचा नगर में, जय माँ कवलका पैदल यात्रा का शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत नवोदय विद्यालय थांदला से सटे ट्रेंचिग ग्राउंड से बच्चो के पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव से चिंचित जेएनवी उपायुक्त कलेक्टर झाबुआ से मिले