https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240905-WA0001.mp4 जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में नाले पर अतिक्रमण करने पर पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इस वजह से गांव में शहीद चंद्रशेखर आजाद जोबट परियोजना कॉलोनी में पानी भर गया है। जिससे वहां के रहवासियों वह अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर नाले पर भवन का निर्माण हुआ है। अन्य ग्रामीणों द्वारा नाले को बंद कर मकान बनाने से अपनी जगह-जगह तलाब जैसा दिखाई दे रहा है। रहवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मांग कर नाले की जगह को फिर से जीवित किया जाए, ताकि कॉलोनी में पानी ना भराए। पानी की निकासी ठीक से नहीं होने के कारण थाना ग्राउंड, जोबट परियोजना कॉलोनी, अस्पताल के सामने दिनभर पानी भरा रहता है। इस कारण वाहन चालकों ओर लोगों को परेशानी आ रही है। रहवासियों ने सीमांकन कर नाले को फिर से जीवित करने की मांग की है। Post navigation झोलाछाप डॉक्टर के यहां कार्रवाई करने पहुंचा अमला, मचा हड़कंप जांच करने के लिए फाटा डेम पहुंचा तीन सदस्यीय जांच दल, अधिकारियों के बयान भी लिए