अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम गडात में अपने ही जमाई को ससुर ने तीर मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात 8 बजे के करीब ग्राम हरसवाट का रहने वाला 30 वर्षीय युवक पातलिया अपने पत्नी से मिलने उसके घर गडात ग्राम पहुंचा। युवक पातलिया अपनी पत्नी वेस्ती से बात कर रहा था कि इतने में उसका ससुर सेंगला आया और अपने जमाई पातलिया से यह कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि वह खेती-किसान नहीं करता और ऐसा ही चलता रहा तो वह आगे रोजी-रोटी कैसे चलेगी? विवाद इतना बड़ा कि यह पातलिया के ससुर ने तीर-कमान उठा ली। स्थिति को गंभीर पाकर पातलिया अपने जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा लेकिन उसके ससुर ने कमान से तीर चलाया जो पातलिया के पेट में जाकर लगा और वह वहीं तड़पने लगा। इस दौरान पातलिया की पत्नी व आरोपी पिता सेंगला की पुत्री वेस्तीबाई ने यह नजारा देखा तो चिख निकल गई इतने में उसकी मां वालकीबाई और अपने जमाई के पेट में धंसा तीर निकाला और अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया। घायल पातलिया का अस्पताल में इलाज जारी है। इसके बाद वेस्तीबाई ने अपने आरोपी पिता सेंगला के खिलाफ अलीराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। घटना के बाद से आरोपी ससुर सेंगला फरार है। Post navigation सैकड़ों टन टमाटर सडक़ पर फेंक किसानों ने जताया नोटबंदी का विरोध आनन्द उत्सव-खेल प्रतियोगिता बच्चों दिखाई प्रतिभा