अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- आज ग्राम पंचायत खट्टाली के मैदान पर मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान विभाग द्वारा आयोजित आनंद उत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े उत्साह पूर्वक सहभागिता की। सर्वप्रथम शासकीय कन्या हाईस्कूल खट्टाली के मैदान पर छात्राओं ने रस्साकशीए एवं ईंट दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीण भी उपस्थित थे। इसी प्रकार पंचायत का बड़ा मैदान पर भी 12 बजे से आनंद उत्सव के प्रति उत्सुकता का माहौल शुरू हुवा ओर धीरे धीरे रंग जमने लगा। इस बीच 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक एवं माध्ययमिक के बच्चों ने दम लगाया तो वही रस्साकशी में जबरदस्त जोर आजमाइश बच्चों ने दिखाई। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला से गंभीर सिंह भिंडे शिक्षक एवं सोनम परवाल शिक्षिका उपस्थित रही। वही माध्यमिक शाला से प्रधानाध्यापक इन्दरसिंह साल्वी, शिक्षक अजय गडरिया, जगदीश परवाल उपस्थित थे। प्रतियोगिता को खेल शिक्षक मुकेंद्र निंगवाल ने संपन्न कराई। प्रतियोगिता में संकुल प्राचार्य एवं आनंद उत्सव के समन्वयक प्रवीण प्रजापत एवं नोडल अधिकारी व हाइस्कूल प्राचार्य दिलीप कनेश, पत्रकार जयेश मालानी, अनवर भाइ, ओमप्रकाश राठौड़, बिलाल खत्री आदि ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता का आनंद लिया। Post navigation इंदौर को पराजित कर राऊ ने 33 हजार रुपए का लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कहानी प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए तीन विद्यार्थियों का चयन