जितेंद्र राठौर@ झकनावदा दोपहर से अंचल में तेज बारिश का दौर जारी रहा, इससे नदी-नाले उफान पर आ गए और ग्रामीण अंचलो में जनजीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त हो गया। इसी दौरान झकनावदा के ग्राम आंबापाड़ा में बारिश आफत बनकर बरसी। यहां का सोनूू नाम का युवक तेज बहाव में नाले में बह गया। जानकारी के मुताबिक यह युवक वहां खड़ा था, लेकिन अचानक बारिश के कारण नाले में पानी बड़ गया, थोड़ी ही देर में तेज बहाव शुरू हो गया, जिसके कारण वह उसमें बह गया। युवक की तलाश की जा रही है। वहीं जो 4 युवक उसे ढूंढने के लिए निकले थे उनका भी पता नही चल पा रहा है। अभी तक उनका कोई अता-पता नही चल पाया है। ) Post navigation कल मृत मिले शिक्षक जय कुमार बामनिया का क्रमोन्नति वेतनमान आदेश जारी क्या? बच सकती थी बुजुर्ग की जान, परिजनो ने लगाया डॉक्टरो पर लापरवाही का आरोप