गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी में बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर नाबालिग युवक इतनी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल लेकर निकलते है जिससे राहगीरों को हरदम दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है । कालीदेवी थाना हाईवे पर होने बाद भी नाबालिग युवक थाने के सामने से अपनी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में लेकर निकलते है , इन युवकों में कालीदेवी पुलिस का किसी भी प्रकार का कोई खौफ या डर नही है । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250808-WA0015.mp4 वर्तमान में कालीदेवी थाने पर निरीक्षक जयराज सोलंकी थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ है जिनके द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सिर्फ सड़क के किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ ही चालानी कार्यवाही करने को कहा जाता है शायद थाना प्रभारी भी इन बाइकर्स पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते है । कालीदेवी पुलिस को इन बाइकर्स की शिकायत करने के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । यही मनचले कन्या स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं की स्कूल से छुट्टी होते ही अपनी गाड़ियां लेकर बाजार में निकल पड़ते है कालीदेवी पुलिस को शायद इन बालिकाओं की भी कोई परवाह नही है । आज कालीदेवी में त्यौहार का बाजार होने से काफी भीड़ होने के बाद भी पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है । थाना प्रभारी महोदय थाने से निकल कर थोड़ा ध्यान इन बाइकर्स पर भी देने का कष्ट कीजिए वरना कही ऐसा ना हो की जो कायवाही पुलिस को करनी चाहिए वो आम जनता कर दे। Post navigation हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए कालीदेवी पुलिस ने बाइक रैली निकाली महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाले ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR