झाबुआ लाइव डेस्क- न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रितुश्री गुप्ता ने आरोपी राजू पिता धूलिया राठौर निवासी गोपालपुरा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। घटना दिनांक 04/06/19 समय शाम 6 बजे पीड़िता हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी परंतु जब वापस नहीं आई तो पीड़िता के पिता ने उसकी सभी जगह तलाश की तलाश के दौरान पीड़िता के पिता को पता चला कि आरोपी राजू पिता धूलिया राठौर निवासी गोपालपुरा उसकी पुत्री पीड़ित को अपने साथ ले गया है और औरत बना कर रख लिया है पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर थाना थांदला की पुलिस द्वारा आरोपी राजू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 379/19 धारा 363 ,366 ,376 भादवी एवं 5 /6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़िता के कथन लिए गए। आरोपी राजू पीड़िता को शादी का लालच देकर बहला-फुसलाकर ले गया था एवं उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गई ।थाना थांदला की पुलिस द्वारा आरोपी राजू को न्यायिक निरोध में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने न्यायिक निरोध स्वीकार कर आरोपी को जिला जेल झाबुआ भेजा । Post navigation वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 लाख रुपए की चोरी की 12 बाइक पुलिस ने की जब्त लूट के फरार अभियुक्त को न्यायालय ने भेजा जेल