अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर आरएसएस का विशाल पथ संचलन निकला जैसे गांव के युवा और बुजुर्ग के साथ साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिसा लिया। संघ द्वारा पेंट में निकाला गया यह पहला पथ संचलन था। पूर्व निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय थाना मैदान पर स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर एक विशाल रैली के रूप में गांव के प्रमुख मार्ग बस स्टैंड, राम चौक, बड चौक, माली मोहल्ला होते हुई पुन: थाना मैदान में पहुंचकर समापन हुआ। इसके बाद तेरसिंह ने बौद्धिक देते हुए बताया कि हर हिंदू एक ही हिंदू है जिसकी कोई जात-पात नहीं होती। साथ ही आरएसएस के जन्मदाता डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। आरएसएस के पथ संचलन के लिए हर जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। इस दौरान वाणी समाज राठौड़, समाज माली समाज और अन्य समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पथ संचलन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारी की गई। पूरा गांव केसरिया ध्वज से लहलहा रहा था। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान, सरपंच समरथसिंह मोर्य, जितेंद्र वाणी, देवेंद्र सोनी, मुकामसिंह मोर्य, विवेकानंद गुप्ता,भूरसिंह भाई, दीपक वाणी,तरुण, लीलाराम वाणी, हितेंद्र माली, डीसी राठौड़ का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation कथित प्रेम प्रसंग ने बर्बाद किये दो परिवार , दो महिलाओं ने अब तक किया सुसाइड तू डाकन है मेरे परिवार को खा जाएगी कहकर पति ने पत्नी से की जमकर मारपीट