जितेंद्र वाणी, नानपुर चुनाव आचार सहिंता लगते ही नानपुर थाने की पुलिस ने कई सालो से फरार चार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार है। कार्रवाई एसपी राजेश व्यास, एएसपी प्रदीप पटेल और एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने ने स्थाई वारंटी ठेडु उर्फ ठेडलिया पिता दुला सौलंकी उम्र51साल निवासी ग्राम अजंदा पटेल फलियां, मंगीया उर्फ मांगीलाल पिता ठेडु सोलंकी उम्र 30 साल निवासी ग्राम अजंदा पटेल फलिय, भैरम पिता भिकला निगवाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुशलबाई और सरदार पिता किशन बघेल भीलाला उम्र 40 निवासी तीती को गिरफ्तार कर न्यायालय आलीराजपुर के समक्ष पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में शांति पूर्ण मतदान हेतु क्षेत्र के गुंडे ,बदमाशो व अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। Post navigation गुलाल व फूलो से होली खेली, भक्तो ने सुंदर भजनों के साथ आरती की 31 मार्च की रात 12:00 बजे से बढ़ जाएगी टोल दरें, देखिए अब कितना देना होगा टोल