अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर थाने को आज एसपी कार्तिकेयन ने डायल 100 की सौगात दे दी। डायल 100 की सौगात मिलने पर शनिवार को पुलिसकर्मी नानपुर थाने लाए जिसके बाद यहां से साईं मंदिर ले गए। इस दौरान मंदिर पर पूजा-अर्चना की। शनिवार को नानपुर में हाट बाजार का दिन होता है इसलिए जिस किसी ने भी नानपुर की डायल 100 देखी लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस दौरान कटारिया का कहना है कि नानपुर ग्राम पंचायत जिले की सबसे बड़ी पंचायत है और डायल 100 की सौगात मिलने पर यह होने वाले अपराधों में कमी आएगी और अपराधियों में भय का माहौल रहेगा। डायल 100 की मदद से पुलिस अपराधियों व घटनास्थल पर त्वरित पहुंच सकेगी। Post navigation तुझे मेरी औरत बनाऊंगा कहकर बुरी नीयत से पकड़ा हाथ जब लिंक फैल होने के चलते बुजुर्गों को लौटना पड़ा खाली हाथ