झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर से 10 किमी दूर नागनवाट में स्थित होरी हनुमान मन्दिर पर प्रत्येक पूर्णिमा की तरह इस बार भी 3 दिसंबर को शाम 4 बजे से भव्य धर्मसभा सत्संग प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमे विश्व हिन्दू परिषद के धर्म प्रचारक जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज, वरसिंह महाराज, मूनसिंह महाराज तथा गुजरात से वसना महाराज इस धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही भंडारे का आयोजन भी रखा गया है तथा रात्रि 8 बजे से भंजन संध्या में प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस भजन संध्या में भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। होरी हनुमान मन्दिर का वातावरण संगीतमय ध्वनि से धर्ममय होगा। साथ ही सुंदर काण्ड तथा हनुमान जी का विशेष श्रंृगार भी किया जाएगा। मन्दिर पुजारी खिमजी भाई डामोर ने भक्तो से तथा धर्मप्रेमी जनता से अपील कि बड़ी संख्या में इस धार्मिक भजन संध्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए। Post navigation लोकायुक्त पुलिस ने राजस्व निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन