जितेंद्र राठौर@ झकनावदा प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री विश्वमंगल हनुमान धाम के पुजारी पंडित कालीचरण दास वैष्णव का आज दुःखद निधन हो गया है। वे और उनका परिवार वर्षो से यहां सेवाएं देते आ रहे थे। उनके निधन से समूचे अंचल में शौक का वातावरण छा गया है। पंडित श्री वैष्णव मालवा-निमाड़ काफी प्रसिद्ध थे। वे एक कथावाचक भी थे, जिनकी कथा श्रवण सुनने के लिए आसपास के इलाकों के धर्मालुजन उन्हें आमंत्रित करते रहते थे। हर किसी को यकीन ही नही हो रहा कि पंडित वैष्णव जी ऐसे समय मे उनके बीच से चले जायेंगे। उनके निधन के बाद तमाम सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों की ऋण वसूली पर कलेक्टर ने लगाई रोक, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू सावधान!! झाबुआ-आलीराजपुर; आने वाले 24 घण्टे सम्भलकर रहिए; ऑरेंज अलर्ट जारी