सलमान शैख़@ झाबुआ Live 5 दिन पहले यानि 16 मई की शाम जावरा-लेबड़ फोरलेन पर नामली गांव के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर घायल हुए पेटलावद के ओमप्रकाश भंडारी ने बीती रात इंदौर के हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांसे ली। उसकी मौत की खबर से पूरे पेटलावद के लोग सन्न रह गए। किसी को विश्वास ही नही हो रहा था कि ओम भंडारी इतनी जल्दी और ऐसे उन सबको छोड़कर चला जाएगा। जानकारी के मुताबिक मंदसौर जाते वक्त नामली गांव में उसे सामने से आ रही कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी थी, जिससे उसके सिर, मुंह, पेर में गम्भीर चोटे लगी थी, उसे तत्काल संजीवनी 108 द्वारा रतलाम जिला हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसकी स्थिति गम्भीर होने की वजह से उसे इंदौर के हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। यहां लगातार तीन दिनो तक वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता हुआ सुबह जिंदगी से जंग हार गया। उसका अंतिम संस्कार पेटलावद में आज सुबह किया जाएगा। अंतिम यात्रा निवास स्थान माही कॉलोनी से निकलेगी। कोरोना प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए शव यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नही हो सकेंगे। Post navigation कोरोना कालखंड के मुश्किल वक्त मे कलेक्टर सोमेश मिश्रा के काम की CM शिवराज सिंह चौहान ने की तारीफ कल से झाबुआ जिले में खुल सकते है मार्केट; क्राइसेस मैनजमेंट की बैठक में प्रभारी मंत्री ने दिए संकेत ..