सलमान शैख़@ पेटलावद भीषण गर्मी से बचने के लिए एक युवम को कुंए में नहाना महंगा साबित हुआ। जिसकी डूबने से मौत हो गई। आज सुबह करीब 10 बजे के लगभग गांव नहारपुरा के रोजगार सहायक भावेश गरवाल का छोटा भाई एक कुंऐ पर नहाने गया था और कुंऐ मे कुदने के बाद पानी से बाहर नही निकला, जिससे उसकी कुंऐ मे ही मौत हो गई | ग्रामीणों में इसका पता तब लगा जब कुछ ग्रामीण वहां नहाने गए थे, इसके बाद वह बालक का शव देखकर चौक गए। ग्रामीणों ने परिजनो को सुचना की जिसके बाद पेटलावद पुलिस को व राजस्व पटवारी श्रीमती करिश्मा चौहान को भी सुचना दी व सभी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर लाश को पीएम के लिये पेटलावद अस्पताल पहुंचाया गया वही पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है | Post navigation एफएसटी टीम ने चैकिंग में पकड़े 2 लाख 74 हजार रुपये, कार्यवाही जारी… EXCLUSIVE: पेटलावदवासियो के लिए अच्छी खबर, अब जल्द ऐसे मिलेगा माही का पानी…