सलमान शैख़@ पेटलावद अब से कुछ देर पहले पेटलावद में टोल गेट पर एफएसटी टीम-1 ने थांदला बदनावर स्टेट हाइवे पर टोल गेट पर चेकिंग के दौरान गुजरात से नागदा जा रही कार सड़ 2 लाख 74 हजार रुपये की राशि जब्त की। जिसे पेटलावद पुलिस थाने लाया गया है। यह कौन लोग है और किस लिए इतनी राशि ले जा रहे थे, यह फिलहाल जांच का विषय है। यहां अभी जांच जारी है। कार्यवाही में मजिस्ट्रेड हरचन्द मेड़ा, सब इंस्पेक्टर रामसिह मेड़ा, आरक्षक अंकित कुमार, कैमरा मेन ओमप्रकाश काग की अहम भूमिका रही। Post navigation मानवता हुई शर्मसार, सडक़ पर तड़पता रहा युवक, लेकिन मदद के लिए नहीं बढ़े हाथ…,SEE VIDEO. नहाना पड़ गया महंगा, गर्मी से बचाव के लिए कुंए में नहाने गए बालक की डूबने से मौत.