पेटलावद। 18 वर्षीय युवक की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। नाहरसिंग पिता मडिय़ा मईड़ा रविवार को पंचायत के फलिया गांव वडलीपाड़ा के तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। एक महिला ने डूबते देख तुरंत गांवा वालों को सूचना दी। करवड़ पुलिस चौकी अधिकारी फोदलसिंह भदौरिया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। शव का पीएम सारंगी स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *