अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में शाम 6 बजे जामोद पेट्रोल पम्प के आगे दो बाइक की टक्कर से दोनों में सवार तीन युवक घायल हो गए है, जिसे ग्रामीणों की व नानपुर पुलिस के जवानो की मदद से नानपुर स्वस्थ केंद लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शराब नशे में धुत्त होकर बाइक चला रहे युवक ने दूसरी बाइक को इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि बाइक छह फीट ऊंची उछली इसके बाद बाइक पर सवार युवक इधर-उधर फेंका गए। ग्रामीणों ने 108 को फोन पर सूचना दी, लेकिन 108 घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के बाद घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर लाया गया और फिर घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय अलीराजपुर रेफर कर दिया। Post navigation पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक, उनि, सउनि को किया इधर से उधर कुत्ते ने काटा ग्रामीण को टिटनेस इंजेक्शन लगाकर कर दिया रवाना