खरडूबडी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी से उमरिया सालम जा रही 11 वर्षीय बालिका रीना पिता योगेंद्र मखोडिया को नशे में धुत्त बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक एमपी 45 एमडी 8904 को बाइक चालक बबलू पिता बाबू डामोर निवासी नासनखेडा ने बालिका को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बालिका बबूल के पेड़ से जा टकराई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वही बाइक पर बैठा एक लडक़े को भी चोट लगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एएसआई केएल प्रजापत, एसआई पायल शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय इलाज हेतु पहुंचाया। Post navigation ‘चलो पंचायत यात्रा’ में ग्रामीणों को प्रोजेक्ट से वीडियो क्लिप से बताई जा रही सरकार की योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना के 14 हितग्राहियों पर अमानत में ख्यानत के मामले में एफआईआर