रितेश गुप्ता @ थादंला नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कारवाई करने के प्रयासों को आज पहली सफलता मिली .. थादंला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खजूरी रोड पर एक बाइक से आ रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 28 ग्राम ब्राऊन शुगर बरामद हुई है जिसके बाजार कीमत करीब साढे 3 लाख रुपये आंकी जा रही है एसडीओपी थादंला एम एस गवली ने तीन युवकों को हिरासत मे लिए जाने की पुष्टि की है लेकिन उनकी गिरफ्तारी होने तक ओर कुछ जानकारी देने से फिलहाल इंकार किया है । हमारे सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवकों मे एक युवक थादंला रोड का ओर दो राजस्थान के निवासी है । Post navigation शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई के गिरते स्तर से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी, स्कूल के समय टीचर नदारद हाथीपावा पर बन रहे सुविधा घर का काम डीएफओ ने रुकवाया ; दी कारवाई की चेतावनी